,

jamshedpur news: मानगो गुरुद्वारा साहिब में ‘सफ़र-ए-शहादत सप्ताह’ श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न

Report: Prem Srivastava

jamshedpur news: शहीदी पखवाड़े को केंद्र में रखते हुए मानगो गुरुद्वारा साहिब में आयोजित सफ़र-ए-शहादत सप्ताह के समागम बड़ी श्रद्धा, अनुशासन और गुरमत मर्यादा के अनुसार भव्य रूप से संपन्न हुए. पहले दिन दो महीनों से चल रहे पावन सहज पाठों की समापनता हुई. इसके उपरांत बच्ची प्रभजोत कौर ने दो दिनों तक गुरमत विचारों की अर्थपूर्ण साझ साझा कर संगत को गुरु चरणों से जोड़ा. एक दिन बहन मनप्रीत कौर द्वारा कथा विचार भी प्रस्तुत किया गया.
समागम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिदिन श्रद्धा भाव से कविताएं पाठ कीं तथा कीर्तन सोहिला का पाठ किया, जिससे संगत के मन अत्यंत प्रसन्नता से भर गए और वातावरण और भी पावन बन गया.
25 दिसंबर से भाई अमरीक सिंह जी (चंडीगढ़ वाले) ने गुर इतिहास की गहन कथा के माध्यम से साहिबजादों तथा गुरु घर की अतुलनीय शहादतों को जीवंत किया. प्रतिदिन सायंकाल रहिरास साहिब के पाठ, सुखासन और अरदास की सेवा कभी बच्चों, कभी स्त्री सत्संग सभा, कभी नौजवानों और कभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से संपन्न हुई, जो साझा सेवा और एकता का सुंदर प्रतीक बनी.
27 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम आयोजित किए गए. वहीं 28 दिसंबर को रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर और हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर गुरबाणी के “सरबत का भला” के संदेश को कर्म रूप दिया गया. प्रतिदिन लंगर की सेवा नौजवान वीरों और स्त्री सत्संग सभा की बहनों द्वारा स्वयं बनाकर प्रेम और नम्रता के साथ निभाई गई. साथ ही प्रतिदिन दूध का लंगर भी लगाया गया.
समागम में सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुखविंदर सिंह राजू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जुझार सिंह, नवनीत सिंह, जगराज सिंह, सपिंदर सिंह, हाशमीत सिंह, जगजीत सिंह, जसकीरत सिंह, जसकरण सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, राजू पांडेय और अर्श सिंह की विशेष मौजूदगी रही.
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी भाई-बहन, सेवादार, प्रचारक, डॉक्टर साहिबान और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया. इस अवसर पर वाहेगुरु से सभी पर अपार कृपा बनाए रखने की अरदास की गई.

Dev Deepawali : योगी सरकार ने देव दीपावली पर परंपरा और तकनीक का संगम दिखाया

Dev Deepawali : ड्रोन शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी…

Vaibhav Sooryavanshi ने 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, युवराज सिंह से की बातचीत ने बदली बल्लेबाजी की दिशा

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 24 नवंबर…

PM Modi और जर्मन चांसलर मर्ज के बीच फोन पर बातचीत, रक्षा और तकनीक समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के…

CG: हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. सट्टे में नुकसान से आर्थिक तंगी में था कारोबारी, पत्नी…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 25 नवंबर 2026 का दिन बुधवार है। ज्योतिषीय गणना…

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…