UP: सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, चालक समेत दो लोग घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
UP

Reporter: Pravin, Edit BY: Mohit Jain

UP News: सोनभद्र जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर हादसा

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर वन देवी मंदिर के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रक तेज गति में था, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

डायल 112 पुलिस पहुंची मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को हिंडालको अस्पताल भेजा गया

पुलिस द्वारा घायल चालक समेत दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए हिंडालको अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है।

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता साथ करेंगे इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे में, क्रिकेट जगत में खुशी

Vaibhav Suryavanshi: माता-पिता की मौजूदगी से वैभव को मिलेगा अतिरिक्त उत्साह Vaibhav

Fertilizer Shortage: खाद की कमी से किसानों की बढ़ी चिंता, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Fertilizer Shortage: खरीफ सीजन से पहले यूरिया और डीएपी की कमी से