,

Bhind: ऑनलाइन गेमिंग और लोन के नाम पर सायबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhind

Reporter: Girraj Bohre, Edit By: Mohit Jain

Bhind: भिंड पुलिस ने सायबर फ्रॉड के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पांच सायबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, सरकारी योजनाओं और लोन का प्रलोभन देकर युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे और उनके बैंक खातों का इस्तेमाल कर सायबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन हुए हैं। यह गिरोह मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में बैंक खाते खरीदकर सायबर ठगी में उनका उपयोग करता था।

19 दिसंबर को दर्ज हुई थी शिकायत
19 दिसंबर को एक फरियादी ने उमरी थाना पहुंचकर सायबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी योजना का लाभ और लोन दिलाने के नाम पर उससे बैंक डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ले लिए। आरोपियों के झांसे में आकर फरियादी ने अपने रिश्तेदारों की भी बैंक जानकारी और दस्तावेज उन्हें सौंप दिए।

जब लोन नहीं मिला तो पीड़ित ने बैंक जाकर खातों की जांच कराई, जहां लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

यह खबर भी पढ़ें: MP Weather: कड़ाके की ठंड से ठिठुरा मध्यप्रदेश, मंदसौर में 2.9 डिग्री; भोपाल-इंदौर समेत 5 जिलों में शीतलहर

अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की आशंका
पुलिस के अनुसार पकड़े गए सायबर ठगों के तार अंतरराष्ट्रीय सायबर गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। एक आरोपी के कई बार दुबई जाने की जानकारी सामने आई है, जबकि कजाकिस्तान जाने से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जयपुर में किराए के फ्लैट से सायबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12