Gwalior: एडिशनल एसपी का वीडियो वायरल, सख्त अंदाज में बोलीं-फूफाजी राष्ट्रपति हों तब भी चालान होगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Gwalior: यातायात एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे वाहन चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले कार चालक को सख्त लहजे में समझाते हुए कहती नजर आ रही हैं-“तुम्हारे फूफाजी चाहे राष्ट्रपति ही क्यों न हों, चालान तो होगा।”

यह मामला शनिवार शाम मेडिकल कॉलेज क्षेत्र का है, जहां विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान जिस कार चालक से यह बातचीत हुई, उसकी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी, काली फिल्म चढ़ी हुई थी और वाहन के अंदर बिना अनुमति डंडा रखा गया था। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार को जब्त कर चालानी कार्रवाई के लिए थाने भेजा गया।

एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल निरीक्षण पर खुद मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि शहर में बिना नंबर प्लेट और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत झांसी रोड, मेला और कम्पू यातायात थानों की संयुक्त कार्रवाई में कुल 172 वाहनों पर चालान किया गया, जिससे 86 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी

Chirmiri Ram Katha Event: 17 से 25 मई तक लाल बहादुर शास्त्री मैदान बनेगा भक्ति का केंद्र

Chirmiri Ram Katha Event: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की कथा से भक्तिमय होगा पूरा

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. रेलवे ने बिलासपुर जोन में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. भोपाल के मानस भवन क्षेत्र

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 2 मई 2026, शनिवार से ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की