By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • ओडिशा
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Congress News: कांग्रेस में नहीं थम रही खींचतान, टैलेंट हंट विवाद के बाद मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा
मध्य प्रदेश

MP Congress News: कांग्रेस में नहीं थम रही खींचतान, टैलेंट हंट विवाद के बाद मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा

MP Congress News

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Last updated: December 27, 2025 1:36 pm
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Share
5 Min Read
MP Congress News
MP Congress News
SHARE

MP Congress News: प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस्तीफा नामंजूर किया

Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)

MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस में आपसी खींचतान और गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। प्रवक्ताओं के चयन के लिए शुरू किए गए टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के भीतर ही टकराव की स्थिति बन गई, जिसका नतीजा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के इस्तीफे के रूप में सामने आया। दरअसल, कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए 13 सदस्यीय टैलेंट हंट कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी के तहत पूरे प्रदेश को 6 क्लस्टर में बांटकर चयन प्रक्रिया तय की गई थी।

Contents
MP Congress News: प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस्तीफा नामंजूर कियाMP Congress News: राहुल गांधी की नसीहत बेअसरMP Congress News: मुकेश नायक का इस्तीफाMP Congress News: 2025 में MP कांग्रेस में गुटबाजी के प्रमुख मामलेMP Congress News: संपादकीय नजरिया:ये भी पढ़िए: UP News: क्या यूपी बीजेपी में जातीय असंतुलन सुलग रहा है, ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायकों की बैठक से उठ रहे सवाल

लेकिन अब इस समिति को मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया। इससे पहले 09 दिसंबर को संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले भी टैलेंट हंट के लिए अलग से कमेटी गठित कर चुके थे। एक ही काम के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों द्वारा नियम और समितियां बनाए जाने से कांग्रेस में आपसी सामंजस्य की कमी साफतौर पर नजर आई।

MP Congress News: राहुल गांधी की नसीहत बेअसर

राहुल गांधी द्वारा संगठन में अनुशासन और एकजुटता को लेकर दी गई सख्त नसीहत के बावजूद मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। टैलेंट हंट विवाद ने एक बार फिर संगठनात्मक कमजोरी को उजागर कर दिया है।

MP Congress News: मुकेश नायक का इस्तीफा

विवाद के बाद मुकेश नायक ने कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपक जोशी को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने मुकेश नायक के टैलेंट हंट कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। इसके बाद ही मुकेश नायक ने पद छोड़ने का फैसला लिया। इस घटनाक्रम ने प्रदेश कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है और संगठन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

MP Congress News: 2025 में MP कांग्रेस में गुटबाजी के प्रमुख मामले

  • प्रदेश नेतृत्व बनाम पुराने दिग्गजों में तालमेल की कमी
    प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के बीच रणनीति व फैसलों को लेकर मतभेद बार-बार सामने आए।
  • प्रवक्ता चयन (टैलेंट हंट) को लेकर विवाद
    एक ही काम के लिए अलग-अलग महासचिवों और विभागों द्वारा कमेटियां बनाई गईं, बाद में उन्हें निरस्त किया गया।
  • मीडिया विभाग बनाम संगठन विभाग टकराव
    मीडिया और कम्युनिकेशन फैसलों पर संगठन प्रभारी की आपत्ति, लेटर वार सार्वजनिक हुआ।
  • मुकेश नायक का इस्तीफा
    टैलेंट हंट कार्यक्रम रद्द होने और बयान विवाद के बाद मीडिया विभाग अध्यक्ष ने पद छोड़ा।
  • दीपक जोशी को लेकर बयानबाजी
    कुछ नेताओं के बयानों पर संगठन स्तर पर असहमति दिखी, अंदरूनी नाराजगी खुलकर सामने आई।
  • लोकसभा चुनाव समीक्षा को लेकर मतभेद
    हार की जिम्मेदारी तय करने और रणनीति पर नेताओं के अलग-अलग बयान आए।
  • जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर विरोध
    कई जिलों में नियुक्तियों को लेकर स्थानीय नेताओं ने खुलकर नाराजगी जताई।
  • विधानसभा टिकट वितरण की नाराजगी का असर
    पुराने असंतुष्ट गुट सक्रिय रहे, संगठनात्मक बैठकों में भी असहमति दिखी।
  • सोशल मीडिया पर अंदरूनी बयानबाजी
    कई नेताओं ने पार्टी लाइन से हटकर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।
  • अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर दो राय
    कुछ मामलों में कार्रवाई हुई, तो कुछ में ढील—इससे ‘पसंद-नापसंद’ का आरोप लगा।
  • राहुल गांधी की अनुशासन की नसीहत के बाद भी सुधार नहीं
    एकजुटता पर जोर के बावजूद गुटबाजी की खबरें लगातार आती रहीं।
  • क्लस्टर सिस्टम और संगठनात्मक प्रयोगों पर असहमति
    नए प्रयोगों को लेकर नेताओं के बीच स्पष्ट सहमति नहीं बन पाई।

MP Congress News: संपादकीय नजरिया:

मध्य प्रदेश कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं, बल्कि उसकी आंतरिक एकजुटता बनती जा रही है। बार-बार सामने आ रही गुटबाजी और पदाधिकारियों के बीच टकराव से संगठन की साख कमजोर हुई है। टैलेंट हंट जैसे कार्यक्रमों पर लेटर वार और इस्तीफे यह दर्शाते हैं कि जिम्मेदारियों और अधिकारों की स्पष्टता का अभाव है। राहुल गांधी की अनुशासन और सामंजस्य की अपील के बावजूद हालात जस के तस हैं। यदि कांग्रेस को जनता के बीच विश्वसनीय विकल्प बनना है, तो पहले संगठन के भीतर संवाद, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व को मजबूत करना होगा।

ये भी पढ़िए: UP News: क्या यूपी बीजेपी में जातीय असंतुलन सुलग रहा है, ठाकुरों के बाद ब्राह्मण विधायकों की बैठक से उठ रहे सवाल

TAGGED:Hindi NewsJITU PATWARIMP Newsmpcongressmukdesh nayakRahul GandhiTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan (वरिष्ठ पत्रकार और डिजिटल एडिटर)
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Dhar
मध्य प्रदेश

Dhar : कोटेश्वर तीर्थ में अराजक तत्वों का दुस्साहस, राधा-कृष्ण की मूर्तियां खंडित, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश

By Yoganand Shrivastava
Rohtas 
बिहार

Rohtas : सिस्टम की ‘बहराइची’ का शिकार एक दिव्यांग, 10 वर्षों से प्रमाण पत्र लेकर पेंशन और मदद के लिए भटक रहा परिवार

By Yoganand Shrivastava
PriyankaChopra
धर्म-संस्कृतिमनोरंजन

PriyankaChopra : प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बोले, हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति ने बदली जिंदगी

By Swadesh News
Chhindwara
मध्य प्रदेश

Chhindwara : लोक गायिका दीपिका तेकाम के सगाई समारोह में पहुँचे धीरेंद्र शाह, वर-वधू को दिया आशीर्वाद

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार
Dhar
Dhar : कोटेश्वर तीर्थ में अराजक तत्वों का दुस्साहस, राधा-कृष्ण की मूर्तियां खंडित, श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश
February 13, 2026
Rohtas 
Rohtas : सिस्टम की ‘बहराइची’ का शिकार एक दिव्यांग, 10 वर्षों से प्रमाण पत्र लेकर पेंशन और मदद के लिए भटक रहा परिवार
February 13, 2026
PriyankaChopra
PriyankaChopra : प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस बोले, हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति ने बदली जिंदगी
February 13, 2026

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2025.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?