,

Bada Malhera,(MP): जमीनी विवाद को लेकर युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Bada Malhera

Report By: Boby Ali,Edit By: Mohit Jain

Bada Malhera,(MP): बड़ामलहरा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम जमीनी विवाद के चलते एक युवक को रास्ता रोककर गोली मार दी गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। गोली युवक के दाएं पैर और जांघ में लगी है।

निजी काम से लौटते समय हुआ हमला
भगवां थाना क्षेत्र के सिलारौं गांव निवासी 32 वर्षीय पंकज यादव बड़ामलहरा से अपना निजी कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के कांयन रोड पर गांव के दो लोगों ने उसे रोक लिया और फायरिंग कर दी।

स्थानीय युवक ने दिखाई तत्परता
घटना के बाद घायल पंकज यादव सड़क पर तड़पता रहा। तभी सिजवाहा गांव निवासी जितेंद्र राजा वहां से गुजरे और उसे तत्काल बड़ामलहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल किया गया रेफर
सिविल अस्पताल में मौजूद डॉक्टर निर्दोष राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत सामान्य है।

जमीनी विवाद बताया जा रहा कारण
घायल युवक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गांव के ही लखन कुशवाहा और जगत कुशवाहा ने उस पर गोली चलाई। दोनों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ामलहरा एसडीओपी रोहित सिंह अलावा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Kasrawad News: जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव विजयी, 4075 वोटों से दर्ज की जीत

Kasrawad News: खरगोन जिले के कसरावद में जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक…

Banda News: सरपंच उपचुनाव में पूजा अहिरवार की जीत, नरेश आठिया को 303 वोटों से हराया

Banda News: मध्य प्रदेश के बंडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडराना में…

India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया, गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

India vs Pakistan: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत…