,

Tirupati: नए साल से पहले तिरुमला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऑफलाइन दर्शन टिकटों पर 3 दिन की रोक

- Advertisement -
Ad imageAd image

Edit by: Priyanshi Soni

Tirupati: नए साल के स्वागत से पहले देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश स्थित विश्वप्रसिद्ध तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर में भक्तों की संख्या अचानक बढ़ जाने से प्रशासन को विशेष कदम उठाने पड़े हैं।

Tirupati: TTD ने लिया बड़ा फैसला

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए 27, 28 और 29 दिसंबर को ऑफलाइन दर्शन टिकटों के वितरण पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह फैसला भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

30 घंटे तक लंबी कतारों में खड़े हैं श्रद्धालु

क्रिसमस की छुट्टियों और नए साल के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु तिरुमला पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि भक्तों को दर्शन के लिए 30-30 घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी कतारों और बढ़ती भीड़ के चलते प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

निगुंटा एयरपोर्ट से भी बंद हुए ऑफलाइन टिकट

TTD के फैसले के बाद रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर स्थित काउंटर से भी ऑफलाइन दर्शन टिकटों का वितरण रोक दिया गया है। मंदिर प्रशासन ने साफ किया है कि भीड़ सामान्य होने के बाद टोकन वितरण की सुविधा फिर से शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं से की गई अपील

TTD ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन की योजना बनाते समय मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

दुनिया के सबसे समृद्ध मंदिरों में शामिल

तिरुमला मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर के पास तिरुमाला की पहाड़ियों पर स्थित है। भगवान श्री वेंकटेश्वर (बालाजी) को समर्पित यह मंदिर न केवल भारत बल्कि विश्व के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध मंदिरों में से एक है, जहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की