Ambikapur: हैदराबाद सड़क हादसे में डॉक्टर के बेटे की मौत, मेडिकल जगत में शोक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-june-12/

Edit by: Priyanshi Soni

Ambikapur: अंबिकापुर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.आर. टेकाम के बेटे अंकित टेकाम का निधन हो गया है। अंकित की मौत हैदराबाद में हुए एक सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान हुई।

Ambikapur: तीन दिन पहले हुआ था हादसा

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले हैदराबाद में अंकित टेकाम सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हैदराबाद में कर रहे थे पढ़ाई

अंकित टेकाम हैदराबाद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पार्थिव शरीर अंबिकापुर लाया जा रहा

परिजन अंकित का पार्थिव शरीर लेकर कुछ ही देर में अंबिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मेडिकल जगत में शोक की लहर

डॉ. के.आर. टेकाम के पुत्र के असामयिक निधन से अंबिकापुर के मेडिकल जगत में शोक का माहौल है। चिकित्सकों, शुभचिंतकों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की