,

Dabra:  रात 12 बजे यीशु मसीह के जन्मोत्सव का उल्लास, चर्च में होंगे विशेष प्रार्थना कार्यक्रम

Report By: Santosh Sarabagi, Edit By: Priyanshi Soni

Dabra: डबरा तहसील के सिमरिया टेकरी वार्ड नंबर-1 में स्थित पर्वत पर बने चर्च में आज क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन किए जाएंगे। ईसाई समाज आज रात ठीक 12:00 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को आनंद और उल्लास के साथ मनाएगा।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजे

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्वत पर स्थित चर्च और शहर के अन्य चर्च में रोशनी, सजावट और धार्मिक प्रतीकों से विशेष रूप से श्रृंगार किया गया है। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है।

रात 12 बजे विशेष प्रार्थना और धार्मिक अनुष्ठान

आज रात 12:00 बजे प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 25 दिसंबर को भी सुबह 8:00 बजे गिरजाघर में विशेष सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान वेद पाठ, निशा बलिदान और बाइबिल पाठ किया जाएगा।

रंगारंग कार्यक्रम और कैथोलिक गीतों की प्रस्तुति

धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कैथोलिक गीत गाए जाएंगे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में इन आयोजनों में शामिल होंगे।

शहर में क्रिसमस सेलिब्रेशन की जोरदार तैयारी

क्रिसमस को लेकर शहर के चर्च में तैयारियां जोरों पर हैं। विशेष झांकियां तैयार की जा रही हैं। गिरजाघर के बाहर संता क्लॉज की ड्रेस में बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं, मुख्य प्रार्थना स्थल को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…