,

Bhanuppratappur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था के खिलाफ हड़ताल, 15 दिनों में सुधार का आश्वासन

- Advertisement -
Ad imageAd image
bhanuppratappur-chc-mismanagement-strike-health-services

रिपोर्ट- भिषेक सिंह ठाकुर

Bhanuppratappur News: भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों व स्टाफ की कमी और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाज की मूलभूत सुविधाएं न होने से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक मशीनें, पर्याप्त दवाइयाँ, विशेषज्ञ चिकित्सक, महिला डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भारी कमी है। इसके चलते मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है और कई बार गंभीर मरीजों को मजबूरी में दूर-दराज के बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।

Bhanuppratappur News: आंदोलन की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कांकेर डॉ. आर.सी. ठाकुर एवं एसडीएम भानुप्रतापपुर गंगाधर वाहिले मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

Bhanuppratappur News: इस दौरान CMHO डॉ. आर.सी. ठाकुर ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि ज्ञापन में शामिल सभी मांगों और शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की