रिपोर्ट: रतन कुमार
Jamtara News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा देशव्यापी सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, नामूपाड़ा जामताड़ा में मातृशक्ति के लिए सप्तशक्ति संगम का सफल आयोजन हुआ।
Jamtara News: कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजिका सह मुख्य वक्ता आभा आर्या, फतेहपुर की आचार्य भादू कुमारी, विद्यासागर विद्या मंदिर की आचार्य ललिता देवी एवं अध्यक्ष आशा कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत शॉल, सोलह श्रृंगार एवं तुलसी पौधा देकर किया गया।

Jamtara News: मुख्य वक्ता आभा आर्या ने कहा कि माता राष्ट्र की सृजनकर्ता है और मातृशक्ति के बिना राष्ट्र की कल्पना संभव नहीं है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और वायु प्रदूषण से विश्व संकट में है, जिसे वृक्षारोपण द्वारा ही बचाया जा सकता है। उन्होंने संयुक्त परिवार प्रणाली को संस्कारी पीढ़ी के निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में सप्तशक्ति के उद्देश्य, नारी सशक्तिकरण, संस्कृति आधारित प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सैकड़ों माताओं ने सहभागिता की। मंच संचालन अनुपमा कमल ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रेरणा कुमारी ने किया।





