,

Satna: पीडब्ल्यूडी की घटिया सड़क पर भड़कीं राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, ठेका निरस्त करने के निर्देश

Satna

Edit By: Priyanshi Soni

Satna: जिले की रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलीं नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी उस समय नाराज हो गईं, जब उन्हें लोक निर्माण विभाग की एक नवीनीकृत सड़क की हकीकत देखने को मिली। कोठी तहसील के पोड़ी–मनकहरी मार्ग पर बनी सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि मंत्री के पैर रखते ही सड़क का हिस्सा उखड़ गया।

Satna: नवीनीकरण के नाम पर खानापूर्ति

करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क का हाल ही में नवीनीकरण किया गया था, लेकिन मौके पर साफ नजर आया कि काम केवल कागजों में पूरा किया गया है। डामर की परत न तो तय मोटाई की थी और न ही गुणवत्ता मानकों पर खरी उतर रही थी। कई जगहों पर सड़क पहले से ही उखड़ी हुई मिली, जिससे घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि हुई।

अधिकारियों के जवाब से और बढ़ी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रतिमा बागरी ने जब कार्यपालन यंत्री बी.आर. सिंह से जवाब मांगा तो उन्होंने इसे हल्के में लेते हुए कुछ हिस्सों के रिजेक्ट होने की बात कही। हालांकि, जमीनी हकीकत यह थी कि पूरी सड़क ही मानकों के खिलाफ बनी थी। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और इसे गंभीर लापरवाही बताया।

मंत्री के सख्त निर्देश, ठेका होगा निरस्त

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मौके पर ही ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच और कार्रवाई के संकेत

मंत्री ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से होने वाले कार्यों में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…