,

Bhanupratappur: निवेश में दोगुना मुनाफे का झांसा, 65 लाख की ठगी करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

Bhanupratappur

Reporter: Abhishek Singh Thakur

Bhanupratappur: भानुप्रतापपुर पुलिस ने निवेश के नाम पर 65 लाख 18 हजार 400 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने एक निजी कंपनी में पैसा लगाकर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से धोखाधड़ी की थी।

पीड़िता कामेश्वरी नाग की शिकायत पर थाना भानुप्रतापपुर में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2023 में उसकी पहचान आरोपी विनोद कुमार पांडे से हुई थी, जो जैविक खाद के प्रचार-प्रसार का काम करता था। इसी दौरान आरोपी ने खुद को डब्ल्यूएफटी नामक कंपनी का संचालक बताते हुए निवेश करने पर डेढ़ माह में पैसा दोगुना होने का दावा किया।

निवेश के नाम पर 65 लाख से ज्यादा की वसूली
आरोपी ने प्रार्थिया और अन्य लोगों को कंपनी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और अपने खाते में रकम जमा करने के लिए प्रेरित किया। इस तरह आरोपी ने कुल 65 लाख 18 हजार 400 रुपये की राशि लेकर धोखाधड़ी की।

बिलासपुर से हुई गिरफ्तारी
मामले की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए जिला बिलासपुर में घेराबंदी कर विनोद कुमार पांडे को हिरासत में लिया और भानुप्रतापपुर थाना लाया गया।

यह खबर भी पढ़ें: Narayanpur: कोड़नार में नया सुरक्षा व जन सुविधा कैंप स्थापित, माड़ बचाव अभियान को मिली मजबूती

पूछताछ में कबूला जुर्म, जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पीड़ितों और लेन-देन की जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…

Ramayan के लिए एआर रहमान ने छोड़ीं 10-12 फिल्में, 3 साल तक तैयार किया म्यूजिक; बोले- इस फैसले पर गर्व है

Ramayan: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' अपने भव्य बजट, शानदार स्टारकास्ट और…

India-Nepal Relation को मिलेगी नई मजबूती, PM मोदी और बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

India-Nepal Relation: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन शाह) की दो दिवसीय…

Sheikh Hasina की वापसी की अटकलों के बीच बांग्लादेश अलर्ट, भारत से लगी सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में स्वदेश…

Tamil Nadu में भीषण सड़क हादसा, कार पेड़ से टकराई; 8 लोगों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

Tamil Nadu: तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क…

CG: सड़क हादसों में 4 की मौत, जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में बादलों ने रोकी रात की ठंड, अब 2…

MP: प्रदेश में बादल-बारिश का अलर्ट, जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP: 1. आधे मध्य प्रदेश में छाए बादल, पूर्वी हिस्से में बारिश…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…