,

Sagar: कटरा मस्जिद हमले का मुख्य आरोपी नीलेश पटेल गिरफ्तार

sagar

Report By: Mukul Sharma

Sagar: कटरा मस्जिद क्षेत्र में 13 दिसंबर को युवक पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीलेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा, 5 लीटर संदिग्ध जहरीली शराब और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 13 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे कटरा मस्जिद के पास संदिग्ध बदमाशों ने दीपक उर्फ बिट्टू जैन का रास्ता रोककर उन पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद आरोपियों ने करीब 8:30 बजे माता मढ़िया क्षेत्र में चाकू लहराते हुए राहगीरों से भिड़ंत की और दुकानों में तोड़फोड़ कर आसपास दहशत फैला दी थी।

रेलवे ट्रैक के पास से आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार–शनिवार दरम्यानी रात लगभग 12 बजे रेलवे ट्रैक के पास बनी टपरियों के क्षेत्र से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीलेश पटेल को गिरफ्तार किया।

सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरा बरामद हुआ है, साथ ही 5 लीटर संदिग्ध जहरीली शराब भी जब्त की गई है। शनिवार को आरोपी को उसकी निशानदेही पर पुनः घटनास्थलों पर ले जाया गया।

मोबाइल फोन में संदिग्ध कड़ी — जीआरपी को सूचना

सीएसपी ललित कश्यप ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से मिला मोबाइल फोन जीआरपी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की एक वारदात से संबंधित बताया जा रहा है। इस बारे में जीआरपी पुलिस को आवश्यक सूचना दे दी गई है, जो आगे की जांच करेगी।

पुलिस की तेजी एवं सात आरोपियों की गिरफ्तारी

यह ध्यान देने योग्य है कि इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ सवाल उठे थे, लेकिन लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पकड़ के लिए तलाशी जारी है।

जनता ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की

पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई र शहरवासियों ने संतोष व्यक्त किया है और कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…