,

Raipur: छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक

- Advertisement -
Ad imageAd image
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। यह आयोजन राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बेहतराई, बिलासपुर में होगा। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी।

Raipur: युवाओं को मंच देने की पहल

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि भारत सरकार हर वर्ष युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन करती है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

14 विधाओं में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर 14 अलग-अलग विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

प्रसिद्ध कलाकारों का गायन और कवि सम्मेलन

युवा महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध कलाकारों के गायन कार्यक्रम के साथ-साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर को विशेष रूप से कवि सम्मेलन आयोजित होगा।

कवि कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के चर्चित कवि अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय होंगे शामिल

राज्य युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे और युवाओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

युवा महोत्सव का पोस्टर लॉन्च

डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का पोस्टर भी लॉन्च किया।

3100 युवा प्रतिभागी होंगे शामिल

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेशभर से करीब 3100 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार