,

Silver Rate: चांदी पहली बार ₹2 लाख के पार: 9 महीने में 1 लाख से 2 लाख का सफर, सोना भी चमका

- Advertisement -
Ad imageAd image
https://swadeshlive.com/cg-top-10-april-22/

BY: MOHIT JAIN

Silver Rate: कीमती धातुओं के बाजार में इतिहास रचते हुए चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानी 17 दिसंबर को एक किलो चांदी की कीमत ₹8,775 की तेजी के साथ ₹2,00,750 पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी ₹1,91,977 प्रति किलो के स्तर पर थी।

9 महीने में दोगुनी कीमत, 14 साल में तय हुआ था आधा सफर
चांदी ने 18 मार्च 2025 को पहली बार ₹1 लाख प्रति किलो का आंकड़ा छुआ था। यानी सिर्फ 9 महीनों में चांदी ₹1 लाख से बढ़कर ₹2 लाख तक पहुंच गई। खास बात यह है कि चांदी को ₹50 हजार से ₹1 लाख प्रति किलो तक पहुंचने में करीब 14 साल का लंबा समय लगा था।

चांदी में तेजी के 4 बड़े कारण

  1. इंडस्ट्रियल डिमांड में उछाल – सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में चांदी की भारी खपत हो रही है। अब चांदी सिर्फ ज्वेलरी नहीं, बल्कि अहम कच्चा माल बन चुकी है।
  2. ट्रंप टैरिफ का डर – अमेरिका में संभावित टैरिफ नीति को लेकर कंपनियां पहले से चांदी का स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे ग्लोबल सप्लाई दबाव में है।
  3. मैन्युफैक्चरर्स की खरीदारी – उत्पादन बाधित होने के डर से कंपनियां एडवांस में खरीद कर रही हैं, जिससे कीमतों में तेजी बनी हुई है।
  4. निवेशकों की दिलचस्पी – सिल्वर ETF के जरिए निवेश बढ़ने से चांदी की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है।

सोना भी मजबूत, ₹1.32 लाख के पार

आज 24 कैरेट सोना भी ₹936 की तेजी के साथ ₹1,32,713 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना ₹1,31,777 पर था। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को सोने ने ₹1,33,442 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

2025 में सोना-चांदी ने दिया तगड़ा रिटर्न

  • इस साल अब तक सोना ₹56,551 महंगा हुआ है।
    31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 था, जो अब ₹1,32,713 पर पहुंच गया है।
  • चांदी की कीमत में ₹1,14,733 की जबरदस्त तेजी आई है।
    31 दिसंबर 2024 को चांदी ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹2,00,750 हो गई है।

आगे और महंगी होगी चांदी?

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक चांदी की डिमांड फिलहाल मजबूत बनी हुई है। अनुमान है कि:

  • 2025 के अंत तक चांदी ₹2.10 लाख प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
  • अगले एक साल में चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो का स्तर भी छू सकती है।

क्या अभी चांदी की ज्वेलरी खरीदना सही है?

विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप सिल्वर ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी खरीद सकते हैं। आगे कीमतें और बढ़ने की संभावना है।

आम निवेशक कैसे करें चांदी में निवेश

  • सिल्वर ETF के जरिए निवेश करें
  • एकमुश्त निवेश से बेहतर है SIP के जरिए हर महीने निवेश
  • फिजिकल निवेश के लिए चांदी के सिक्के या ईंट (Silver Bar) भी विकल्प हैं

यह खबर भी पढ़ें: IND vs SA: चौथा टी20 मुकाबला आज, जानें कहां और कितने बजे से शुरु होगा मैच

असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट – असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
  2. आइस टेस्ट – असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
  3. स्मेल टेस्ट – असली चांदी में कोई गंध नहीं होती।
  4. क्लॉथ टेस्ट – सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो चांदी असली होती है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता