,

Sagar: 23 दिसंबर से 4 जनवरी तक लगेगा तृतीय स्वदेशी मेला, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत होंगे मुख्य अतिथि

Sagar

Sagar: स्वदेशी जागरण मंच, जिला सागर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले तृतीय स्वदेशी मेला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह मेला 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के साथ आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और युवाओं में स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्वदेशी जागरण मंच की ओर से मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को मेले में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में मंच द्वारा उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि स्वदेशी मेला न केवल स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को अपने उत्पाद और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करेगा। मेले का आयोजन स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है, जो समाज और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Morena: पट्टा मिलने के बाद भी भूमिहीन नट परिवार बेबस, 20 साल से दबंग उगा रहे फसल

स्वदेशी जागरण मंच ने विश्वास जताया है कि मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामय उपस्थिति से मेले को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी तथा स्वदेशी आंदोलन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…