,

Goa Night Club Fire: थाईलैंड से भारत लाए जा रहे लूथरा ब्रदर्स, दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत की तैयारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Goa Night Club Fire

Goa Night Club Fire: आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड से भारत लाया जा रहा है। दोनों भाइयों के दिल्ली पहुंचते ही उन्हें हिरासत में लिए जाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस तैनात

जानकारी के मुताबिक, लूथरा ब्रदर्स की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर लैंड करेगी। एयरपोर्ट पर गोवा पुलिस की एक टीम पहले से मौजूद रहेगी और उतरते ही दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया जाएगा।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी

दिल्ली एयरपोर्ट से लूथरा ब्रदर्स को द्वारका सेक्टर-9 स्थित इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया गया है कि उनकी फ्लाइट दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी।

थाईलैंड से हुआ प्रत्यर्पण

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: थाईलैंड से डिपोर्ट हुए लूथरा ब्रदर्स, विमान की  पिछली सीट पर बैठा कर लाया जा रहा भारत - goa nightclub fire case luthra  brothers deported ...

गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में 6-7 दिसंबर की रात लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के कुछ ही घंटों बाद नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा दिल्ली के रास्ते थाईलैंड फरार हो गए थे। भारत के अनुरोध पर थाईलैंड के फुकेत में स्थित होटल से दोनों को हिरासत में लिया गया था।

पासपोर्ट जब्त, इंटरपोल का ब्लू नोटिस

लूथरा ब्रदर्स के पासपोर्ट भारतीय सरकार द्वारा जब्त कर लिए गए हैं। उनके खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से ब्लू नोटिस भी जारी किया गया है। गोवा पुलिस के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों भाइयों को ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढें: National Herald case: सोनिया–राहुल को मिली बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने ED की शिकायत की खारिज

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की