,

BJP के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, राम मंदिर आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

BJP

BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का आज निधन हो गया। रीवा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके निधन से भाजपा और संत समाज में शोक की लहर है।

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ
डॉ. रामविलास वेदांती राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक रहे। अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को हुए बाबरी ढांचा विध्वंस मामले में जिन नेताओं पर मुकदमा चला था, उनमें उनका नाम भी शामिल था। बाद में सीबीआई की विशेष अदालत ने अंतिम फैसला सुनाते हुए डॉ. वेदांती सहित सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।

बीजेपी के बड़े नेता की हालत गंभीर, भोपाल से लौटाया, अस्पताल पहुंचे डिप्टी  सीएम राजेंद्र शुक्ल

राजनीतिक जीवन रहा प्रभावशाली
डॉ. रामविलास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को रीवा जिले के गुढ़वा गांव में हुआ था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 12वीं लोकसभा में उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ सीट से सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले वर्ष 1996 में वे मछलीशहर लोकसभा सीट से भी सांसद रह चुके थे। संत और राजनेता के रूप में उनका जीवन धर्म, समाज और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
डॉ. रामविलास वेदांती के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ का जाना आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और उनके अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि
डॉ. रामविलास वेदांती का निधन एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनका त्यागमय और संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

यह खबर भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…