Murena news: भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व पार्षदों ने किया जंग का ऐलान, जनता से समर्थन पाने छेड़ा भीख मांगो अभियान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल

Murena news: नगर निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इस लड़ाई में जनता का समर्थन पाने के लिए भीख मांगो अभियान छेड़ दिया है। उनका यह अभियान 10 दिन तक चलेगा। इस दौरान वे करीब 8 हजार लोगों के यहां डोर-टू-डोर संपर्क कर भीख मांगेंगे। पूर्व पार्षदों ने आज वार्ड क्रमांक 15 स्थित टंच रोड से इस अभियान का शुभारम्भ किया।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 से पूर्व पार्षद दिलीप राठौर तथा गौरव यादव आज दोपहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड क्रमांक 15 स्थित टंच रोड पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेवाजी करते हुए भीख मांगो अभियान का शुभारम्भ किया। वे दरवाजा खट-खटाकर पहले लोगों को अपने इस अभियान के बारे में बता रहे थे, इसके बाद उनसे सहयोग की अपेक्षा कर रहे थे। पूर्व पार्षद दिलीप राठौर ने बताया कि, मुरैना नगर निगम में चहुओर भ्रष्टाचार फैला है। कहीं सड़को का घटिया निर्माण किया जा रहा है, तो कहीं पर बिना निर्माण के ही पैसों का भुगतान हो रहा है। यही नही शहर की सीवेज लाइन चौक पड़ी है तथा पार्कों की हालत जर्जर है। यह सब जानते हुए भी अधिकारी मौन है। इन सभी मुद्दों को लेकर उन्होंने कई बार नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपे, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस जनहित की लड़ाई में जनता का समर्थन हासिल करने के लिए उन्होंने भीख मांगो अभियान शुरू किया है। इससे प्रतिदिन 800 लोगों के यहां डोर-टू-डोर संपर्क कर उनको अपने इस अभियान में शामिल करेंगे। इस दौरान भीख में मिली सामग्री को बेचकर जो पैसा एकत्रित होगा, उसमें से कुछ राशि नगर निगम आयुक्त को भेंट की जाएगी तथा शेष राशि जनहित की लड़ाई में खर्च की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़ी गई इस मुहिम में पूर्व पार्षदों को जनता का खूब समर्थन मिल रहा है। लोग आटा-दाल के साथ-साथ पैसे भी उनकी झोली में डाल रहे है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय

Electric Vehicle Initiative : भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपनाया ई-व्हीकल, दिया स्वच्छ ऊर्जा का संदेश

Electric Vehicle Initiative : प्रधानमंत्री की अपील से प्रेरित होकर खरीदा ई-व्हीकल