,

कौन है नारायण सिंह चाैरा, जिसने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री पर चलाई गोली, जाने……..

- Advertisement -
Ad imageAd image

बुधवार सुबह पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को गोली मारने की कोशिश की गई। वह तो गनीमत रही कि सादा वर्दी में पुलिस जवानों ने मुस्तैदी से हमलावर को पकड़ लिया और हाथ उपर कर दिया जिससे गोली उपर जाकर दीवार में जा धसी। पुलिस जवानों की मुस्तैदी से शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल बाल बाल बच गए। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान नारायण सिंह चाैरा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी नारायण चाैरा को अपने साथ ले गई है।

स्वर्ण मंदिर के गेट पर तैनात थे बादल
श्री आकाल तख्त साहिब की तरफ से दी गई धामिक सजा को भुगतने के लिए सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवादार के तौर पर तैनात थे। इस दौरान उनके साथ सादा वर्दी में पुलिस जवान भी मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति आता है और पिस्टल निकालकर बादल की तरफ फायर करता है, वहां खड़े सादा वर्दी में जवानों की नजर जाती है और आरोपी का हाथ उपर कर देते है जिससे गोली उपर जाकर दीवार पर जा लगती है मौके पर ही जवानों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसकी पहचान नारायण सिंह चाैरा के रूप में हुई। चाैरा का पुराना रिकॉर्ड आंतकी है और इससे पहले भी वह कई वारदात को अंजाम दे चुका है।

बब्बर खालसा का पूर्व आतंकी है आरोपी
जानकारी के अनुसार नारायण सिंह का जन्म 04 अप्रैल 1956 को डेरा बाबा नानक ;गुरदासपुरद्ध के चौरा गांव में हुआ था। यह गरमख्याली कथित तौर पर गरमख्याली लिबरेशन फोर्स और अकाल फेडरेशन से जुड़ा था। चौरा को 28 फरवरी 2013 को तरनतारन के जलालाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया था और उसके साथियों सुखदेव सिंह और गुरिंदर सिंह को उसी दिन जिले के पंडोरी गांव से गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहाली के कुराली गांव में एक ठिकाने पर छापा मारा और हथियारों और गोला.बारूद का जखीरा बरामद करने का दावा किया। उसके खिलाफ आठ मई 2010 को अमृतसर के सिविल लाइंस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज किए गए थे। वह अमृतसरए तरनतारन और रोपड़ जिलों में गैरकानूनी गतिविधियां ;रोकथामद्ध अधिनियम के तहत मामलों में भी वांछित था।

सरकार की 100 फीसदी लापरवाहीः कांग्रेस अध्यक्ष
सुखबीर बादल पर हमला होने से पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। हमले के कुछ ही देर बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का बयान भी आ गया इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने टिप्पणी की है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस हमले की निंदा की है। वड़िंग ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं सुखबीर बादल पर गोली चलाने को सरकार की 100 फीसदी लापरवाही मानता हूंण्ण्ण्यह पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है। जिसने भी गोली चलाई हैए उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे

BJP Reaction: राहुल गांधी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार, कहा- “56 की उम्र में भी बचपना नहीं गया”

BJP Reaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश