By: Arvind Chauhan
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में पत्नी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र मौर्य ने अपनी पत्नी रेनू मौर्य के चरित्र पर शक को लेकर घर के अंदर ही विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने रेनू के सिर पर मोगरी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आरोपी धर्मेंद्र मौर्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।





