,

बालोद में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, मासूम गंभीर

बालोद में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, मासूम गंभीर

Reporter: Rajesh Sahu, Edit By: Mohit Jain

डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिखली डेम के किनारे हुए दर्दनाक हादसे में ईंट बनाने के लिए बनाई गई पानी की टंकी की दीवार अचानक महिलाओं पर गिर गई। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के तुरंत बाद इलाज के लिए अस्पताल लाया गया
घटना के तुरंत बाद मृतक महिलाओं और घायल मासूम को संजीवनी हॉस्पिटल, दल्लीराजहरा लाया गया। डॉक्टरों ने चंद्रकला (पति: नंद कुमार, उम्र 45 वर्ष) और आशा बारले (पति: सूरज बारले, उम्र 29 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। मासूम को इलाज के बाद गंभीर हालत में उच्च स्तरीय अस्पताल (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।

परिवार और इलाके में शोक और हड़कंप
मृतक महिलाएं बलौदाबाजार की रहने वाली थीं और अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे में काम करने आई थीं। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

CM Yogi : योगी सरकार की योजना से 2 मासूमों को मिली आवाज, खिलखिला उठा बचपन

CM Yogi : योगी सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कानपुर…

CM Hemant Soren देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा लुगू बुरू, घांटा बाड़ी धोरोमगाढ़ : मुख्यमंत्री

CM Hemant Soren लुगू बुरू घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ राजकीय महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय संताल…

Haldwani News : उद्योगपति से 7 करोड़ की कथित वसूली का आरोप, महिला समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दीपक अधिकारी, हल्द्वानी Haldwani News : उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक…

Punjab में 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, 2029 तक नशामुक्त राज्य बनाने का किया वादा

Punjab: पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। करीब…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुए अहम फैसले, 7 हजार करोड़ से होगा प्रदेश का विकास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रि-परिषद की…