,

धार जिले के सरदार सरोवर बांध परियोजना के डूब प्रभावित क्षेत्र में तेंदुए की दहशत आए दिन किसानों ओर राहगीरों से हो रहा आमना सामना

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

धार: जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत निसरपुर सहित आसपास के क्षेत्र में गुजरात में बने सरदार सरोवर बांध परियोजना की डूब के कारण क्षेत्र से लगे जंगल भी प्रभावित हुए हैं जिसके चलते प्रभावित क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से जंगली खूंखार जानवरों की गतिविधियां बनी हुई है वही जानकारी के अनुसार पिछले कई वर्षों से लगातार तेंदुओं को क्षेत्र में देखा जाता रहा है और तेंदुओं के द्वारा आसपास के क्षेत्र के किसानों के मवेशियों को भी अपना शिकार बनाया जाता है पिछले वर्ष ही निसरपुर के कोठड़ा कृषि क्षेत्र से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया वही जिस किसान के खेत से तेंदुए का रेस्क्यू किया गया था पिछले दिनों उसी किसान के मवेशियों के लिए बने बाड़े से तेंदुए ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बनाया था जिसके बाद से किसानों ओर क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ था
ताजा मामले में क्षेत्र के कोठड़ा निवासी भारत पिता गोमा मुकाती के द्वारा सोमवार रात्रि इंदौर की ओर से चिखलदा रोड से चार पहिया वाहन से घर की ओर आते समय मादा तेंदुए को अपने दो शावकों के साथ रोड किनारे टहलते देख अपने कैमरे में कैद किया ओर वीडियो वायरल होने से ओर ज्यादा तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है

तेंदुओं की चहल कदमी को लेकर क्षेत्र के किसान सबसे ज्यादा परेशान हे क्योंकि वर्तमान में गेहूं चने अन्य फसलों की बुआई का समय चल रहा हे तथा विद्युत विभाग के द्वारा बिजली सप्लाई रात्रि में किए जाने के चलते रात्रि में खेतों में सिंचाई के लिए जाना पड़ता इसको लेकर किसानों ने विद्युत सप्लाई दिन में करने ओर जल्द तेंदुओं के रेस्क्यू करने की मांग उठाई हे

वही इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुसारी डिविजन माया मुजाल्दे ने फोन पर चर्चा में बताया कि वायरल वीडियो में जो तेंदुआ दिखाई दे रहा है वो मादा तेदुआ हे जो क्षेत्र में अपने दो शावकों के साथ विचरण कर रही हैं साथ ही इन सभी घटनाओं से जिले के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है मादा तेंदुए के साथ दो शावक भी है रेस्क्यू करने से ओर ज्यादा आक्रामक हो सकती है

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की