BY: Yoganand Shrivastva
छतरपुर: लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त को लेकर महिला लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 दिसंबर को राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस किस्त का वितरण करेंगे।
कार्यक्रम का विवरण
इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिलाओं से संवाद करेंगे और योजना से जुड़े लाभों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 1.26 करोड़ लाभार्थियों के खातों में 1,500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और बड़ी संख्या में महिलाओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
पिछली किस्त और योजना का महत्व
नवंबर में लाडली बहना योजना के तहत 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में कुल ₹1,857 करोड़ ट्रांसफर किए गए थे। अब महिलाएँ बेसब्री से दिसंबर की 31वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
वित्तीय प्रावधान
राज्य सरकार ने 2025-26 के लिए ₹13,476.94 करोड़ का दूसरा सप्लीमेंट्री बजट विधानसभा में पेश किया। इसमें लाडली बहना योजना के लिए ₹1,794 करोड़ का प्रावधान शामिल किया गया है।





