सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सतना: मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को रामपुर बघेलान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, अनिल और उनके साथी एमएच 49 बीबी 9699 नंबर की कार से गांजे की खेप को ठिकाने लगाने जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

पिछले घटनाक्रम और परिवार का संबंध

इससे पहले, 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के बहनोई शैलेन्द्र सिंह को भी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अनिल बागरी अपने बहनोई शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर तस्करी करता था। शैलेन्द्र फिलहाल बांदा जेल में बंद है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रताप बागरी के परिवार में पांच संतानें हैं—अनिल (बड़ा बेटा), प्रतिमा बागरी (राज्यमंत्री), प्रियंका, ऋषभ और सबसे छोटी बेटी प्रियंका। प्रियंका का विवाह शैलेन्द्र सिंह से हुआ है।

अपराध और कानूनी कार्रवाई

रामपुर बघेलान पुलिस ने अनिल बागरी और उनके साथी पंकज सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 8, 20, 29 और एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 1079/25 दर्ज किया है।

शैलेन्द्र सिंह की पिछली गिरफ्तारी

शैलेन्द्र सिंह को पहले सतना की सिंहपुर थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। इस मामले में लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपए के लेन-देन का खुलासा हुआ था। इसके अलावा शैलेन्द्र पहले भी गांजा और शराब की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Illegal Parking Action: नागरिक अस्पताल के बाहर अवैध पार्किंग पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया

Illegal Parking Action: अस्पताल के बाहर अवैध अतिक्रमण हटाया, दर्जनों वाहनों के

CPR Rescue: भोपाल पुलिस बनी ‘देवदूत’ युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

CPR Rescue: पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अचानक बिगड़ी तबीयत, मचा हड़कंप CPR

Keshav Negi: केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई, उत्तराखंड में रोष, राजनीतिक हलचल

Keshav Negi: दिल्ली होटल आग मामले में केशव नेगी पर कार्रवाई से

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा और विशेष व्यवस्थाएं

Kanchi Dham Mela: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा की व्यवस्था

Delhi INDIA Block Meeting Strategy: केंद्र के खिलाफ ‘INDIA’ गठबंधन ने कसी कमर, AAP और DMK ने बनाई दूरी

Delhi INDIA Block Meeting Strategy कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जुटा विपक्ष: 22 दलों