रिपोर्ट: बॉबी अली भगवां
छतरपुर: जिले के खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुँचे। उनके आगमन पर बुंदेली कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कलाकारों से आत्मीय मुलाकात की, उनसे हाथ मिलाया और उनके उत्साहवर्धन के लिए पीठ थपथपाकर सराहना की। स्वागत कार्यक्रम के बाद कुछ ही देर में प्रशासनिक समीक्षा बैठक प्रारंभ होने वाली है, जिसमें जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।





