,

इंदौर में 2 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले दोषी को चार बार उम्रकैद, कोर्ट का कड़ा फैसला

BY: Yoganand Shrivastava

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में पॉक्सो एक्ट की एक स्पेशल कोर्ट ने 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी दिनेश को बेहद कड़ी सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को पॉक्सो और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत कुल चार बार उम्रकैद की सजा दी है। यह मामला अक्टूबर 2022 में सामने आया था।

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

स्पेशल जज क्षिप्रा पटेल ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी ने मासूम के साथ जो अपराध किया, वह समाज को झकझोर देने वाला है, इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी जरूरी है।

  • पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं में 3 बार उम्रकैद
  • आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) में 1 बार उम्रकैद
    इसके साथ ही, विभिन्न धाराओं के तहत 42,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

घटना का पूरा सिलसिला

यह मामला 12-13 अक्टूबर 2022 की रात का है। पीड़िता का परिवार घर में सो रहा था जब अचानक एक तख्ती गिरने की आवाज से बच्ची के पिता जागे। थोड़ी देर बाद पता चला कि बच्ची गायब है। परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अंततः बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट चंदन नगर थाने में दर्ज कराई गई।

घायल हालत में झाड़ियों से मिली थी बच्ची

अगले दिन पुलिस की डायल-100 टीम को रेती मंडी रोड के पास झाड़ियों में बच्ची बेहोश और गंभीर हालत में मिली। माता-पिता ने मौके पर ही बच्ची की पहचान की। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ हुई क्रूरता की पुष्टि हुई।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पुलिस ने आसपास के इलाके से CCTV फुटेज जुटाए। फुटेज में एक ट्रक बच्ची के घर की ओर जाता और थोड़ी देर बाद वापस लौटता दिखाई दिया। फुटेज देखने पर बच्ची के पिता ने ट्रक और ड्राइवर की पहचान दिनेश के रूप में की।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का DNA टेस्ट कराया गया जिसमें अपराध की पुष्टि हुई।

पीड़िता को आर्थिक सहायता की सिफारिश

कोर्ट ने विक्टिम कम्पेंसेशन स्कीम के तहत बच्ची के परिवार को 3 लाख रुपये मुआवजा देने की सिफारिश की है।यह फैसला उन अपराधों के प्रति न्याय प्रणाली की संवेदनशीलता और कठोर रुख को दर्शाता है जिनमें मासूम बच्चों को निशाना बनाया जाता है।

Kota Dussehra Mela: 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में राम-रस धारा और रामलीला का भव्य शुभारंभ

कोटा। Kota Dussehra Mela: राजस्थान के कोटा में 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले…

Panipat Robbery Case: 6 जिलों में वारदातों के आरोप, 16 FIR वाला हाकिम खान गिरफ्तार

पानीपत। Panipat Robbery Case: हरियाणा में लूटपाट और चोरी के कई मामलों…

Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी अतिरिक्त छूट

हरिद्वार। Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…