,

ग्वालियर: रिटायर्ड कैप्टन के सूने घर में बड़ी चोरी, 20 लाख से अधिक के गहने-नकदी गायब

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर: रिटायर्ड कैप्टन के सूने घर में बड़ी चोरी, 20 लाख से अधिक के गहने-नकदी गायब

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र की केशव विहार कॉलोनी में सेना से रिटायर्ड कैप्टन गजराज सिंह परमार के सूने घर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ताले तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के गहने समेत नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार शनिवार को गुरुग्राम से लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ।

परिवार गुरुग्राम में था, घर पूरी तरह सूना मिला

कैप्टन गजराज सिंह अपनी पत्नी के हार्ट इलाज और बेटे से मिलने गुरुग्राम गए हुए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने किराएदार मुकेश यादव को जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसी दौरान किराएदार भी शादी के कार्यक्रम में परिवार सहित बाहर चला गया। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। लौटकर आए किराएदार ने टूटे ताले देखे और तुरंत मालिक को सूचना दी।

अलमारी टूटी मिली, गहने और नकदी गायब

घर लौटते ही कैप्टन के परिवार ने देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली पड़ी थीं। कैप्टन गजराज सिंह के अनुसार चोर 16 तोला सोना, एक किलो चांदी और करीब दस हजार रुपए नकद ले गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, दो कंगन, चार अंगूठियां, नाक की लोंग, मंगलसूत्र, चेन, टॉप्स और चांदी के बर्तन व पायल शामिल हैं। परिवार ने चोरी गए कुल माल की कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताई है।

घटना के बाद पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम मौके पर

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी संदिग्ध की स्पष्ट फुटेज नहीं मिली है। जांच में यह भी सामने आया कि कैप्टन के घर में लगे CCTV कैमरे कुछ समय से बंद पड़े थे, जिससे चोरों को फायदा मिला। पुलिस अब आस-पास के मार्गों पर लगे कैमरों के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत