,

चोरी में नाकाम चोर की अजीबोगरीब हरकत: तिजोरी नहीं खुली तो शटर पर पेशाब कर भागा, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टर: अभिषेक तिवारी

​गंजबासोदा: शहर के बरेठ रोड स्थित इफ्को बाज़ार में बीती रात चोरी का एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक चोर ने गोदाम में घुसने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन जब तिजोरी नहीं टूटी, तो हताश होकर वह शटर पर पेशाब कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ​पेड़ के सहारे टीन खोलकर घुसा अंदर
घटनाक्रम के मुताबिक, चोर गोदाम के बाहर खड़े पेड़ के सहारे ऊपर चढ़ा और पीछे से टीन शेड के नट खोलकर अंदर दाखिल हुआ। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोर शर्ट निकाले हुए था। वह 11:35 से 1 बजे तक करीब एक-डेढ़ घंटे तक गोदाम के अंदर रहा और लगातार तिजोरी तोड़ने की कोशिश करता रहा।​तिजोरी नहीं टूटी तो निकाली भड़ास
इफ्को बाजार के प्रबंधक अजय ठाकुर ने बताया कि गोदाम की तिजोरी काफी मजबूत थी, जिसे चोर तमाम औजार और कोशिशों के बाद भी नहीं खोल पाया। अंत में खीचकर उसने वहीं पीछे लगे शटर पर पेशाब किया।​हैरानी की बात यह है कि चोरी में नाकाम रहने के बाद चोर जिस रास्ते से आया था, उसी रास्ते से वापस गया और जाते-जाते खोली गई टीन शेड को वापस रखकर पैक भी कर गया। राहत की बात यह रही कि तिजोरी न खुलने के कारण कोई आर्थिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चोर अपने पीछे ‘बदबूदार सबूत’ जरूर छोड़ गया।

Abhyudaya 2026 : फेक नहीं नेक न्यूज की आदत डालें पत्रकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताई मीडिया की भूमिका

Abhyudaya 2026 : भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय

Mohan Yadav Abhyudaya: ‘फेक नहीं, नेक न्यूज की आदत डालें’, CM मोहन यादव ने अभ्युदय-2026 का किया शुभारंभ

Mohan Yadav Abhyudaya माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में मंगलवार

Kurukshetra UGC Rollback Protest: स्वर्ण समाज की प्रेस वार्ता, कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी यूजीसी रोलबैक पदयात्रा

रिपोर्टर: गुरदीप सिंह गुर्जाल Kurukshetra UGC Rollback Protest : कुरुक्षेत्र। UGC फ़ैसला

Mahendragarh Police Encounter: मोस्ट वांटेड बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Mahendragarh Police Encounter : नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार