सर पर डंडे से हमला करने वाला आरोपी शिवम उर्फ लाला गिरफ्तार, गंज पुलिस ने निकाला जुलूस; चार आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

बैतुल: शहर के गंज थाना क्षेत्र में 2 दिसंबर रात को राहुल हिरानी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन राहुल हिरानी के साथ मारपीट की गई थी और उसके सिर पर डंडे से गंभीर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम उर्फ लाला को सोनाघाटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद गंज पुलिस ने क्षेत्र में आरोपी का जुलूस निकालकर अपराध के प्रति सख्त संदेश देने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बाकी बचे चार आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शिवम उर्फ लाला के खिलाफ पहले भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। उस पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस इस हमले को आपराधिक प्रवृत्ति से जोड़कर देख रही है और फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। गंज थाना पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

Horoscope : 8 जून 2026 का राशिफल, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ग्रह-नक्षत्रों का सभी राशियों पर प्रभाव Horoscope : वैदिक ज्योतिष