,

अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ सलीम चिश्ती दरगाह पर चादर चढ़ाई, जया बच्चन भी रहीं साथ

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी और सांसद डिंपल यादव के साथ सलीम चिश्ती दरगाह में चादर पेश की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी मौजूद थीं।

अखिलेश यादव ने दी एकता और संविधान की बात

दरगाह पर चादर चढ़ाने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी मेल-मिलाप और सांस्कृतिक एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए हमें संविधान के महत्व को समझना चाहिए, क्योंकि उसी ने सबको समान अधिकार और सम्मान दिया है। अखिलेश ने संविधान को PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए किस्मत बदलने वाली किताब बताया।

उद्योगपतियों और सरकार पर टिप्पणी

पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने सरकार और उद्योगपतियों के बीच बढ़ती नजदीकियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगपति अधिक शक्तिशाली हो जाएंगे, तो आम लोगों और सरकार दोनों को उससे जूझना पड़ेगा। उनका कहना था कि शक्तिशाली सरकार जरूरी है, न कि शक्तिशाली उद्योगपति।

आगरा में समाजवादी प्रदर्शन की भविष्यवाणी

अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में आगरा समाजवादी पार्टी के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भी राजनीतिक समीकरणों को समझते हुए रणनीति तैयार कर ली है और बीजेपी से सीखकर नए समीकरण बनाए हैं।

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की