ग्वालियर में सक्रिय ‘बच्चा चोर गैंग’ से पुलिस परेशान, छह दिन में दो शादियों से 41 लाख की चोरी; CCTV होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: शादी-विवाह के मौसम के साथ ही सक्रिय होने वाला कथित ‘बच्चा चोर गैंग’ पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पिछले छह दिनों में इस गैंग ने दो अलग-अलग समारोहों से कुल 41 लाख रुपए मूल्य के गहने और नकदी उड़ा दिए। दोनों घटनाओं में CCTV फुटेज मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस अब तक इन बच्चों और उनके साथ दिखने वाले वयस्कों तक नहीं पहुंच पाई है।

पहली वारदात 22 नवंबर को पिंटो पार्क स्थित राज किशोरी गार्डन में हुई, जहां भाजपा नेता की भतीजी और स्कूल संचालिका जागृति भदौरिया के पर्स से लगभग 30 लाख रुपए मूल्य के 25 तौला सोना चोरी कर लिया गया। फुटेज में एक किशोर और एक नाबालिग लड़की साफ दिखाई दी, लेकिन पुलिस आगे की जांच में कोई प्रगति नहीं कर सकी।

दूसरी घटना 27 नवंबर को अभिनंदन वाटिका में रिटायर्ड बीएसएफ अधिकारी भुवनेश सिंह तोमर के बेटे के फलदान कार्यक्रम में हुई। फलदान में मिले 11 लाख रुपए एक कमरे में ताला लगाकर रखे गए थे। CCTV में दिखा कि लगभग 9–10 साल का एक बालक खिड़की से अंदर घुसा, बैग उठाया और भाग निकला। परिवार को कुछ समय बाद चोरी का पता चला, लेकिन पुलिस अब भी सुराग तलाशने में असफल है।

जांच में यह सामने आया कि इन वारदातों में कुछ वयस्क भी शामिल रहते हैं, जो सिर्फ निगरानी का काम करते हैं, जबकि चोरी की मुख्य भूमिका बच्चों को दी जाती है, ताकि पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई मुश्किल हो। यह गैंग सूट-बूट पहनकर शादियों में ऐसे घुलमिल जाता है कि किसी को शक नहीं होता और वारदात के बाद तुरंत गायब हो जाते हैं।

हर साल शहर में शादियों के दौरान 15 से 17 ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें डेढ़ से दो करोड़ तक की चोरी होती है, लेकिन अभी तक किसी बड़े गैंग का खुलासा नहीं हो पाया। लगातार CCTV मिलने के बावजूद पुलिस का जांच तंत्र इस गैंग की पहचान और पकड़ में नाकाम रहा है, जिससे यह गैंग हर शादी के सीजन में फिर से सक्रिय होकर वारदात अंजाम दे देता है।

TOP 10: छत्तीसगढ़ की प्रमुख 10 खबरें

1. TOP 10: राज्य में मानसून की जोरदार बारिश TOP 10: छत्तीसगढ़

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 8 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ मास

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व