,

सामाजिक तत्वों ने घर में खड़ी ब्रेज़ा को लगाई आग, हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष की कार जलकर खाक

रिपोर्ट- राजेश साहू

बालोद: शहर में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां असामाजिक तत्वों ने घर के सामने खड़ी मारुति ब्रेज़ा कार को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि यह कार हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष की थी। घटना रात लगभग 9 बजे बालोद जिला मुख्यालय के बुढ़ापारा वार्ड में घटी। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल बालोद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज सहित अन्य संभावित सुरागों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…