बारात पर ईंट-पत्थरों से हमलाः दूल्हे का भाई गंभीर घायल, 12 घंटे रुके फेरे; दुल्हन अस्पताल पहुंची

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

फिरोजाबाद: रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित किरन मैरिज होम में रात एक विवाह समारोह के दौरान 5-6 हमलावरों ने बारात पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घायल युवक को तत्काल एक निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बारात सादाबाद के कुरसंडा गांव से आई थी। दुल्हन पक्ष के कार्यक्रम के दौरान हुए इस हमले से विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल दूल्हे के भाई को देखने के लिए दुल्हन बनी कविता पुत्री महावीर सिंह निवासी आम्बेडकर पार्क सैलई थाना रामगढ़ भी रात में अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंची।

हमले के कारण शादी की रस्में लगभग 12 घंटे तक रोक दी गईं। स्थिति सामान्य होने के बाद फेरे संपन्न कराए गए।कुछ युवक हाथों में ईंट लिए साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

रामगढ़ थाना इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि हमले में एक व्यक्ति का सिर फट गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पुलिस टीम रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना से विवाह समारोह में शामिल परिजनों में आक्रोश है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

MP Youth Year : वर्ष- 2027 होगा युवाओं के नाम ,युवा शक्ति को नई उड़ान देने की तैयारी

MP Youth Year : 'युवा वर्ष' में रहेगा रोजगार-स्टार्टअप पर फोकस,युवाओं के

Rajya Sabha बीजेपी प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रहे साथ

Rajya Sabha: नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने किया दर्शन-पूजन, वरिष्ठ नेतृत्व

Hidden Number Puzzle: एक ही चित्र में लोग देख रहे अलग-अलग अंक

Hidden Number Puzzle: सोशल मीडिया पर एक नया Hidden Number Puzzle तेजी