,

ग्वालियर में बुजुर्ग कारोबारी से ठगी: लॉटरी का लालच देकर 1.70 लाख और दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार

ग्वालियर में बुजुर्ग कारोबारी से ठगी: लॉटरी का लालच देकर 1.70 लाख और दो सोने की अंगूठियां लेकर फरार

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक 78 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी को ठगों ने लॉटरी के इनाम का झांसा देकर 1.70 लाख रुपए नकद और दो सोने की अंगूठियां ठग लीं। घटना कटोरा ताल के पास थीम रोड कट के सामने हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कॉल रिसीव करते ही बने ठगों का आसान निशाना
बुजुर्ग कैलाश चंद्र अग्रवाल एसबीआई महाराज बाड़ा में 1.70 लाख रुपए जमा कराने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने नाती का फोन रिसीव करने के लिए स्कूटी रोकी, एक बाइक सवार युवक आया और लॉटरी की दुकान का पता पूछने लगा। तभी एक और युवक आ गया और दोनों ने वहीं लॉटरी खेलने का ढोंग शुरू कर दिया।

बातों में उलझाकर अंगूठियां और कैश से भरा बैग गायब
लॉटरी में इनाम मिलने का लालच देकर ठगों ने बुजुर्ग से दो सोने की अंगूठियां उतरवा लीं। इसी दौरान स्कूटी में रखा कैश वाला बैग भी गायब कर दिया, जिसमें 500 और 100 रुपए के नोट थे।

ठगों ने फिल्मी स्टाइल में लगाई दौड़
बाइक सवार युवक रकम और अंगूठियां लेकर भाग गया। दूसरा युवक उसे पकड़ने का नाटक करता हुआ पास खड़े दो और साथियों के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया।

घर पहुंचकर बताई घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
घबराए बुजुर्ग घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत थाने पहुंचे, पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और इलाके में चेकिंग शुरू कर दी।

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि बुजुर्ग को लॉटरी के इनाम का लालच देकर ठगों ने रुपए और अंगूठियां ले लीं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…