हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 29 नवंबर 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
हरियाणा की 10 बड़ी खबरें: 29 नवंबर 2025

1. इंग्लैंड से 75 दिन बाद युवक का शव पहुंचा
30 लाख उधार लेकर विदेश कमाने गया युवक इंग्लैंड में मौत के बाद 75 दिन बाद जींद पहुंचा। इसी बीच हरियाणा के दूसरे युवक की अमेरिका में भी मौत की खबर आई।

2. उपराष्ट्रपति आज हरियाणा में
सीपी राधाकृष्णन NIT कुरुक्षेत्र में छात्रों को डिग्रियां बांटेंगे। इसके बाद IGM में देवस्थानम कार्यक्रम में शामिल होंगे।

3. लुधियाना में मिला शव BSF जवान निकला
पुलिस ने जिसे लावारिस समझा, वह असल में BSF जवान था। हरियाणा से पहुंची बेटी ने बैग देखकर पहचान की, मौत ट्रेन से कटने से हुई थी।

4. नवजोत सिद्धू ने मूसेवाला के गीत पर रील बनाई
दो दिन पहले रिलीज गाने पर बनाई रील, साथ ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर इंसाफ की मांग भी उठाई।

5. हरियाणा में आज तीन ग्रैंड शादियां
डिप्टी स्पीकर मिड्ढा और पूर्व मंत्री कांडा के बेटों की शादियां आज होंगी। रेसलर रवि दहिया भी पत्नी रिचा संग फेरे लेंगे।

6. दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी शाहीन भागने वाली थी
डॉ. शाहीन खाड़ी देश भागने की कोशिश में थी और पाकिस्तानी हैंडलर से मिलना था। नया पासपोर्ट न बनने से उसका प्लान फेल हुआ।

7. हरियाणा में खेल उपकरण खरीद 7 साल से बंद
सीएम मंजूरी दे चुके, पर फाइल खेल मंत्री के पास 4 माह से अटकी है। उपकरण न होने के कारण 2 खिलाड़ियों की जान भी जा चुकी है।

8. गुरुग्राम में टेरर फंडिंग का खुलासा
कैश कूरियर रूट से पंजाब तक पैसा भेजने का शक, एडवोकेट के खातों में संदिग्ध लेनदेन मिले। आरोपी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

9. स्कॉर्पियो से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या
महेंद्रगढ़ में बेटे से झगड़े का बदला पिता से लिया गया। पहले डंडों से पीटा गया, फिर स्कॉर्पियो चढ़ाकर हत्या कर दी गई।

10. सोनीपत में CJI सूर्यकांत का छात्रों को संदेश
CJI ने कहा-लॉ स्टूडेंट्स ईमानदारी कभी न छोड़ें। संविधान तभी चलेगा, जब तक आपकी नैतिकता उसे थामे रखेगी।

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया