संविधान दिवस: एक ही मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, दलों में दिखी एकता

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
#DroupadiMurmu

by: vijay nandan

नई दिल्ली: संविधान दिवस के अवसर पर पुरानी संसद (अब संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भारतीय राजनीति की विविध आवाज़ें एक साथ सुनाई दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और विपक्ष के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई शीर्ष हस्तियां एक ही मंच पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की। मंच पर उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा में सत्ता पक्ष के नेता जेपी नड्डा, लोकसभा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे। नेताओं ने इस अवसर पर भारतीय संविधान के मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

दो दिन पहले शपथ ग्रहण पर विवाद, आज दिखा साझा मंच

कार्यक्रम से पहले राजनीति में एक छोटा विवाद भी सामने आया था। 24 नवंबर को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी की अनुपस्थिति को लेकर भाजपा ने उन्हें कठघरे में खड़ा किया था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस तरह अनुपस्थित रहना संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान के प्रति अनादर दर्शाता है हालांकि बुधवार के कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में राजनीतिक संतुलन और गंभीरता का संदेश गया।

2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

नेताओं ने अपने वक्तव्यों में कहा कि संविधान केवल विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक भारत की आधारशिला है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य पर भी जोर दिया गया, और इसे संविधान के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ने का रास्ता बताया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि “भारत का संविधान हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। यह औपनिवेशिक मानसिकता से आगे बढ़कर राष्ट्रवादी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है।” उन्होंने हाल में लागू भारतीय न्याय संहिता का उल्लेख करते हुए कहा कि नई व्यवस्था दंड के भय के बजाय न्याय के मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने संसद सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई महत्वपूर्ण सुधार गहन विमर्श के बाद लागू किए गए, जो लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की सार्थकता को दर्शाते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई