,

इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, राख का गुबार भारत पहुंचा: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में फैले बादल, उड़ानों पर असर

इथियोपिया में फटा ज्वालामुखी, राख का गुबार भारत पहुंचा: दिल्ली-उत्तर प्रदेश में फैले बादल, उड़ानों पर असर

इथियोपिया के हेयली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख का बादल अब भारत में पहुंच गया है। इस वजह से कई उड़ानें रद्द की गई हैं। DGCA ने एयरलाइंस को सतर्क रहने और प्रभावित क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। अकासा एयर और इंडिगो जैसी एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द कर दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार राख का बादल हजारों फीट ऊंचाई पर है, इसलिए दिल्ली में इसका कोई खास प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। राख मुख्य रूप से फ्लाइट्स पर असर डाल सकता है।

राख फैल रही है उत्तर भारत में

भारत की ओर बढ़ी इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख, प्रदूषण के बीच दिल्ली-NCR  के AQI पर असर पड़ने की आशंका - ethiopia volcano eruption ash cloud  threatens delhi air quality

इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट के अनुसार राख का गुबार जोधपुर-जैसलमेर की दिशा से भारत में प्रवेश कर रहा है। यह अब राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और कुछ हिस्सों में फैल चुका है। इसका कुछ हिस्सा गुजरात तक भी पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि राख का गुबार 100-120 किमी/घंटा की गति से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऊंचाई लगभग 15,000–45,000 फीट तक है। इस राख में सल्फर डाइऑक्साइड और छोटे कांच व चट्टान के कण शामिल हैं। इसके कारण आसमान सामान्य से अधिक गहरा और धुंधला दिखाई दे सकता है।

उड़ानों और हवाई सुरक्षा पर असर

अकासा एयर ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी जाने वाली उड़ानों को कैंसिल किया है। KLM रॉयल डच एयरलाइंस ने एम्स्टर्डम-दिल्ली सर्विस (KL 871) और दिल्ली-एम्स्टर्डम (KL 872) फ़्लाइट रद्द कर दी है।

इंडिगो ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा:

“#इथियोपिया में #हेलीगुब्बी ज्वालामुखी के हाल ही में फटने के बाद, राख का बादल पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा है। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

हवा की गुणवत्ता और आगे का अनुमान

विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के ऊपर राख के गुबार की वजह से हवा की क्वालिटी कम हो सकती है। हालांकि इसका प्रभाव आम लोगों पर फिलहाल कम है। राख धीरे-धीरे पंजाब और पहाड़ी इलाकों तक फैल सकता है।

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…