रिपोर्ट: अफजाल अहमद
जालौन: उरई के सरस्वती विद्या मंदिर की स्कूल वैन आज हाईवे पर बड़ागांव के पास पलट गई, जिसमें वैन में सवार 5 बच्चे घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में वैन मोड़ते समय ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके कारण वैन अचानक पलट गई। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर भी घायल हो गया।
जानकारी मिलते ही सीओ अर्चना सिंह मौके पर पहुंचीं और घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि सभी छात्र एट क्षेत्र से सरस्वती विद्या मंदिर उरई की ओर आ रहे थे। यह घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित बड़ागांव में हुई।






