शाबाश ! सीधी पुलिस ने रीवा पुलिस के सहयोग से 7 वर्षीय मासूम रीवा से सकुशल बरामद, परिजनों की जान में जान आई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Well done! Sidhi police, with the assistance of Rewa police, safely recovered a 7-year-old child from Rewa, bringing relief to the family.

30 घंटे की सतत मॉनिटरिंग, 70+ कैमरों का विश्लेषण और 4 टीमों की संयुक्त कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने पुनः यह साबित किया है कि संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और तकनीकी दक्षता से किसी भी चुनौती को शीघ्रता से हल किया जा सकता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन में सीधी पुलिस ने रीवा पुलिस के सहयोग से 7 वर्षीय मासूम प्रिंस कोल को मात्र 30 घंटे की अथक मॉनिटरिंग और 70 से अधिक कैमरों के विश्लेषण के बाद रीवा से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा।

14 नवंबर 2025 की रात्रि 09:30 बजे फरियादिया श्रीमती अन्नू रावत पति परदेशी रावत निवासी ग्राम ममदर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया है। प्रारंभिक जाँच में पता चला कि ग्राम का ही दीपक कोल मछली बेचने का लालच देकर बालक को अपने साथ ले गया था, जिसके आधार पर थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने बीएनएस का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया। रियल-टाइम मॉनिटरिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और मुखबिर नेटवर्क के सटीक उपयोग से लगातार अपडेट लेते हुए ऑपरेशन को पेपरलेस कमांड सिस्टम पर संचालित किया गया। टीमों ने ग्राम से निकलने वाले मार्गों पर लगे कैमरों से लेकर रीवा शहर तक के 70 से अधिक कैमरों का सूक्ष्म विश्लेषण किया।

लगातार प्रयासों के बाद रात 9 बजे आरोपी का एक संदिग्ध फुटेज मिला, जिसके आधार पर टीमें सक्रिय हुईं और रात 11 बजे रीवा बस स्टैंड प्रतीक्षालय में आरोपी और बालक दोनों को सूझबूझ से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और मजदूरी से बचते हुए बच्चे से कोई काम करवाकर पैसा कमाने की मंशा रखता था। आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने बालक-बालिकाओं की सुरक्षा, पुनर्वास एवं सम्मान सुनिश्चित करने में अत्यधिक संवेदनशीलता और सक्रियता दिखाई है। पुलिस ने न केवल तकनीकी साधनों का उपयोग किया, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हर संभव सहायता प्रदान की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Bhopal में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, छोला मंदिर थाने का किया घेराव

Bhopal: विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में

Nainital में गुलदार का आतंक, पिंजरे में हुआ कैद

Report by: Bhuvan Singh Nainital: नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में एक

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

Crime Investigation: तखतपुर में अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी

Crime Investigation: तखतपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अज्ञात युवक का

IPL 2026 : प्लेऑफ की तरफ गुजरात की तेज रफ्तार, RCB को बड़ा झटका

Edit by : Aanya Saran IPL 2026 : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी

Chamba: कोटी पुल के पास खाई में गिरी कार, गर्भवती महिला समेत 5 घायल

Chamba: हिमाचल के चंबा जिले में सलूणी-चंबा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा

Bhopal: पैक्स सदस्यता पोर्टल का सर्वव्यापीकरण, किसानों के लिए डिजिटल सहकारिता की ऐतिहासिक पहल

Bhopal: मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज रवीन्द्र भवन

Determination and Hard Work: बाबा आशीष केरकेट्टा की मेहनत और संघर्ष की प्रेरक कहानी

Determination and Hard Work:सरगुजा जिले का एक युवा छात्र, बाबा आशीष केरकेट्टा,

Educational Excellence: सरगुजा जिले का शैक्षिक उत्कृष्टता में अभूतपूर्व प्रदर्शन

Educational Excellence: सरगुजा जिले ने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड

Kailash Mansarovar Yatra 2026: जून से अगस्त तक होगी यात्रा, जानें कब करें आवेदन

Kailash Mansarovar Yatra 2026: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. विधानसभा में महिला आरक्षण

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. जबलपुर में क्रूज हादसा,

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 1 मई 2026, शुक्रवार का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास