,

दिल्ली चुनावः आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, फरवरी में होना है इलेक्शन

दिल्ली में 2025 के चुनाव फरवरी में होने जा रहे है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की है, उनमें 11 उम्मीदवारों की सीट फाइनल कर दी है। बता दें कि दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव होना है जिसको लेकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयारियां में जुट गई है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थी वहीं बीजेपी ने 8 सीटें जीती थी लेकिन कांग्रेस के हाथ कुछ नहीं लगा था।

पीएसी की बैठक में लिया निर्णय
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी की सर्वोच्च फैसले लेने वाली संस्था पीएसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की में 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए है, इनमें से 6 ऐसे उम्मीदवार है जो हाल ही में दूसरी पार्टी से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। बाकी के सीटों पर विचार विमर्श चल रहा है, आने वाले समय में बाकी अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम स्पष्ट कर दिए जाएंगे।

इन 11 उम्मीदवारों के नाम हुए फाइनल

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
छतरपुर ब्रह्मा सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह नेता
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सोमेश शौकीन

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…