पटना/दरभंगा: श्रम संसाधन विभाग द्वारा 19 नवंबर को दरभंगा के मिथिलांचल प्राईवेट ITI में मदरसन ऑटोमोटिव के लिए जॉब कैंप लगेगा. इसमें Machine Operator के 250 पदों पर 10वीं/12वीं/ITI उत्तीर्ण (18-35 वर्ष) युवाओं की भर्ती होगी. चयनित अभ्यर्थियों को NOID (दिल्ली) में ₹20,342 से ₹21,360 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा. भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है.
Contents
योग्यता के अनुसार वेतन संरचना
| योग्यता | मासिक वेतन (CTC) | अटेंडेंस अवॉर्ड | कुल वेतन |
|---|---|---|---|
| 10वीं / 12वीं पास | ₹18,722 | ₹1,620 | ₹20,342 |
| आईटीआई पास | ₹19,740 | ₹1,620 | ₹21,360 |
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए आवश्यक निर्देश
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का नियोजनालय (Employment Exchange) में निबंधन कराना अनिवार्य है। अभ्यर्थी चाहे तो—
- स्वयं NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर
या - सीधे नियोजनालय जाकर
अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
अभ्यर्थियों को साथ क्या लाना होगा?
जॉब कैंप में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ रखें:
- बायो-डाटा (Resume)
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- रंगीन फोटो (05 प्रति)
- आधार कार्ड एवं पैन कार्ड
- अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति
जॉब कैंप निःशुल्क
इस भर्ती कैंप में शामिल होना पूरी तरह निःशुल्क है। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से उपस्थित होकर रोजगार के इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।





