,

ग्वालियर में नई सिक लाइन अप्रैल 2026 तक तैयार, नई ट्रेनों के लिए रास्ते होंगे खुलेंगे

ग्वालियर में नई सिक लाइन अप्रैल 2026 तक तैयार, नई ट्रेनों के लिए रास्ते होंगे खुलेंगे

ग्वालियर रेलवे स्टेशन के यार्ड में नई सिक लाइन और इंटरमीडिएट ओवर हॉलिंग (आईओएच) शेड का निर्माण तेजी से चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा होगा। नई लाइन के पूरा होने पर ग्वालियर डिपो की कोच मेंटेनेंस क्षमता चार गुना बढ़ जाएगी।

नई ट्रेन सेवाओं के रास्ते खुलेंगे

करीब 6 करोड़ रुपए की लागत से 20×75 मीटर की आधुनिक सिक लाइन का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में केवल एक सिक लाइन है, जिससे एक बार में एक ही कोच का मेंटेनेंस संभव है। नई लाइन बनने के बाद एक साथ चार कोच का मेंटेनेंस किया जा सकेगा। इससे इटावा, अहमदाबाद, गुवाहाटी और भोपाल रूटों पर नई ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

ग्वालियर–इटावा रूट और अन्य मार्गों पर नई संभावनाएं

ग्वालियर–इटावा रूट पर नई ट्रेन सेवाओं की संभावनाएं बढ़ेंगी। नई सिक लाइन बनने के बाद ग्वालियर से इटावा होते हुए अयोध्या और लखनऊ के लिए नई ट्रेनों का संचालन संभव होगा। साथ ही गुवाहाटी और भोपाल के लिए झांसी होकर सुबह की इंटरसिटी ट्रेन प्रारंभ की जा सकती है।

निर्माण में तेजी, यात्रियों को बेहतर सुविधा

ठेकेदार को अप्रैल 2026 तक निर्माण पूरा करने का समय दिया गया है। नई लाइन के बनने से यात्रियों को तेज़ और बेहतर ट्रेन संचालन की सुविधा मिलेगी।

Bhadohi Name Change: भदोही फिर बनेगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Report: Vandna Rawat Bhadohi Name Change उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Moradabad News: पार्षद पति सद्दाम की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी, फांसी के फंदे पर मिला शव

Moradabad News मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित मियां कॉलोनी में पार्षद पति सद्दाम…