,

टाइगर का कॉस्ट्यूम पहनकर असली बाघों के बीच पहुंचा इंसान, फिर क्या हुआ जानिए

- Advertisement -
Ad imageAd image
A man wearing a tiger costume walked among real tigers, find out what happened next.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बाघ का कॉस्ट्यूम पहनकर असली बाघों के बीच जा पहुंचता है। इस खतरनाक स्टंट को देखकर नेटिज़न्स के होश उड़ गए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही ये ‘कॉस्ट्यूम वाला टाइगर’ जंगल में असली बाघों के इलाके में पहुंचता है, तो बाघ भी कुछ पल के लिए चौंक जाते हैं और उसे हैरानी से देखने लगते हैं।

एक बाघ पास आकर उसे सूंघने और हल्के से छूकर समझने की कोशिश करता है कि आखिर यह कौन-सा अजीब जीव उनके बीच आ गया है। उस दौरान वीडियो देखने वालों की सांसें थम जाती हैं, क्योंकि जरा-सी हरकत से स्थिति भयावह हो सकती थी।

हिम्मत या बेवकूफी?

वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति बाघों के सामने डटा रहता है, मानो उसे किसी डर का अहसास ही न हो। लेकिन अगले ही पल जब वह अचानक पीछे मुड़कर भागता है, तो बाघ भी उसके पीछे दौड़ पड़ता है। सौभाग्य से वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे यह साफ नहीं हो पाता कि शख्स सुरक्षित बचा या नहीं।

सोशल मीडिया पर बहस

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर यह असली वीडियो है, तो उस व्यक्ति की सलामती पर शक है।”
वहीं दूसरे ने कहा, “भाई, यह तो AI से बना वीडियो लगता है।”
कुछ यूजर्स ने लिखा, “हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, लेकिन यह बेवकूफी की हद है।”

वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है, और हर कोई जानना चाहता है कि क्या यह असली घटना थी या किसी एडिटेड क्लिप का हिस्सा।

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. स्वदेश न्यूज वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर