,

ग्वालियर में पीएम ई-बस सेवा के 185 रूट फाइनल, बसों के आने का इंतजार

- Advertisement -
Ad imageAd image
ग्वालियर में पीएम ई-बस सेवा के 185 रूट फाइनल, बसों के आने का इंतजार

पीएम ई-बस सेवा योजना ग्वालियर में धीरे-धीरे गति पकड़ रही है। नगर निगम ने पहले 185 मार्ग तय कर परिवहन विभाग को रूट की सूची भेजी थी। परिवहन विभाग ने अब सभी रूट फाइनल कर दिए हैं। सूची जल्द ही नगर निगम को भी भेजी जाएगी।

70 बसें तय रूट पर दौड़ेंगी
कुल 70 बसें आईएसबीटी और रमौआ डिपो से रोजाना चलेंगी। बसों का रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही वे तय रूट पर यात्रियों को सेवा देंगी। ये 25 सीटर मिडी एसी बसें होंगी और सुबह 8:30 बजे से चलना शुरू करेंगी।

मुख्य रूट और स्टॉपेज
आईएसबीटी डिपो से चलने वाले प्रमुख रूट में पुरानी छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बहोड़ापुर, सागरताल, चार शहर का नाका, कलेक्ट्रेट और डीबी मॉल शामिल हैं। रमौआ डिपो से चलने वाले रूट में अलापुर, जिला न्यायालय, हाईकोर्ट, राजमाता चौराहा, मोटल तानसेन, फूलबाग और डीबी सिटी के प्रमुख स्टॉपेज शामिल हैं।

कुल योजना और भविष्य की तैयारी
शहर के 66 वार्डों और 352 किलोमीटर एरिया में 100 बसें दौड़ाने के लिए 185 रूट तय किए गए हैं। फिलहाल 10 रूट पर 70 बसें संचालित की जाएंगी, प्रत्येक रूट पर 7-7 बसें चलेंगी। केंद्र और राज्य सरकार की योजना के तहत ग्वालियर को कुल 100 बसें मिलेंगी।

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति