,

ग्वालियर में बोलेरो सवारों ने ऑटो चालक को मारी गोली, मामूली टक्कर बनी जानलेवा झगड़े की वजह

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: सोमवार देर रात सड़क विवाद के दौरान बोलेरो सवार युवकों ने एक ऑटो चालक को गोली मार दी। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के नंगा नाला इलाके की है। घायल चालक को तुरंत जेएएच अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक रघुनंदन शर्मा (निवासी हरिहर नगर, बहोडापुर) अपने ऑटो से जा रहा था। इसी दौरान उसने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही बोलेरो वाहन उसके ऑटो से टकरा गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

विवाद बढ़ने पर बोलेरो सवारों में से एक युवक ने रघुनंदन पर पिस्टल तान दी और गोली चला दी। गोली चालक के पैर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी युवक मौके से बोलेरो लेकर फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पहले सिविल अस्पताल हजीरा ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की हालत अब स्थिर है।

घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मुरैना बॉर्डर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी की गई, लेकिन आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

Bahraich Tiranga Bike Rally: बहराइच में ऐतिहासिक तिरंगा बाइक रैली, युवाओं के उत्साह से गूंजा शहर

रिपोर्टर-शबीहुल हसनैन Bahraich Tiranga Bike Rally 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

Jalaun Suicide Case: जालौन में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की जांच शुरू

रिपोर्ट: अफजाल अहमद Jalaun Suicide Case कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सहावनाका निवासी

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से