हैदराबाद में डॉक्टर गिरफ्तार: दवा की आड़ में करता था ड्रग्स की बिक्री, 3 लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

हैदराबाद: एक डॉक्टर को ड्रग्स तस्करी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तेलंगाना आबकारी विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स ने सोमवार को छापेमारी कर आरोपी के घर से करीब 3 लाख रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया। गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान मुशीराबाद निवासी डॉ. जॉन पॉल के रूप में हुई है।

घर बना रखा था ड्रग्स का ठिकाना

जांच अधिकारियों के अनुसार, जॉन पॉल अपने किराए के मकान में नशीले पदार्थों का भंडारण करता था। छापे के दौरान अधिकारियों ने वहां से 26.95 ग्राम गांजा, 6.21 ग्राम एमडीएमए, 15 एलएसडी स्टिक, 1.32 ग्राम कोकीन, 5.80 ग्राम गम्स और 0.008 ग्राम हशीश ऑयल बरामद किया।

आबकारी विभाग ने बताया कि डॉक्टर पॉल अपने तीन साथियों — प्रमोद, संदीप और सरथ — के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार चला रहा था। ये तीनों आरोपी दिल्ली और बेंगलुरु से नशे का सामान मंगवाते थे और उसे पॉल के घर पर रखवाते थे। वहां से शहर में ग्राहकों को सप्लाई की जाती थी।

साथी फरार, डॉक्टर से पूछताछ जारी

डॉ. पॉल के तीनों साथी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए इस नेटवर्क से जुड़ा था। बदले में उसे मुफ्त में ड्रग्स का इस्तेमाल करने की अनुमति थी, क्योंकि उसने अपने घर को ड्रग्स स्टोरेज और वितरण केंद्र के रूप में इस्तेमाल करने की इजाजत दी थी। विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chanakya Niti : पुराने से पुराने दुश्मन को कैसे जीतें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं ये खास तरीके

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और नीति-निर्माता

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक