डीएनए टेस्ट कराने पहुंचे बलात्कार के आरोपी ने हथकड़ी से खुद के सिर पर किए वार, हुआ गंभीर घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Imran Khan

छतरपुर: जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बलात्कार के आरोप में जेल में बंद एक कैदी ने डीएनए टेस्ट के दौरान खुद को ही गंभीर रूप से घायल कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस आरोपी को डीएनए टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, तभी उसने अपने हाथों में लगी हथकड़ी से ही अपने सिर पर कई वार कर लिए।

घटना जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग के बाहर की बताई जा रही है। देखते ही देखते आरोपी के सिर से खून बहने लगा, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मीडिया से बातचीत के दौरान आरोपी बार-बार यह दावा करता रहा कि वह निर्दोष है और उसे झूठे बलात्कार के मामले में फंसाया गया है। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और जांच की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हलचल मच गई।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई

Sheikhpura: जिले में गैस का पर्याप्त भंडार, आपूर्ति रहेगी निर्बाध

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura डीएम शेखर आनंद ने आंकड़ों के साथ जानकारी देते

Pilibhit: पूरनपुर में लूटकांड का बड़ा खुलासा; दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और नकदी बरामद

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र