भारत ने रचा इतिहास, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी टीम इंडिया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
भारत ने रचा इतिहास, पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की चैंपियन बनी टीम इंडिया

फाइनल डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन पर सिमट गई।

भारत की मजबूत बल्लेबाजी

भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही। ओपनर शैफाली वर्मा (87 रन, 78 गेंद) और स्मृति मंधाना (45 रन) ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की।
शैफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं दीप्ति शर्मा (58 रन) ने पारी को संभालते हुए अर्धशतक पूरा किया।
भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (24), कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) और ऋचा घोष (34) ने उपयोगी योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट की शतकीय पारी बेकार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को भी अच्छी शुरुआत मिली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (101 रन, 98 गेंद) ने शानदार शतक लगाया, लेकिन उन्हें टीम के अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
ब्रिट्स (23), सुने लुस (35) और जाफा (16) ने कुछ रन जरूर जोड़े, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और अपनी ऑलराउंड प्रदर्शन से मैच की हीरो रहीं।

भारत की ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने महिला क्रिकेट इतिहास में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता।
मैच के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,

“यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट की नई शुरुआत है। हमारी मेहनत और विश्वास ने आज इतिहास लिख दिया।”

इस जीत के साथ भारत ने न केवल ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

KCG Cattle Smuggling Case: जंगल मार्ग से नागपुर ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

KCG Cattle Smuggling Case: पहाड़ी जंगल में पुलिस की दबिश, दो भैंस

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: राज्यसभा की दौड़ से खुद को अलग बताया भूपेश बघेल

Bhupesh Baghel Rajya Sabha Statement: बालोद दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा

AYODHYA: अयोध्या में पर्यटन को बढ़ावा रामकथा पार्क में G+3 भवन निर्माण कार्य जारी

REPORT: VANDANA RAWAT AYODHYA: अयोध्या, 22 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन

Pithampur Conclave ; मालवा की अनुकूल स्थितियों से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : सीएम

Pithampur Conclave : राज्य सरकार औद्योगिक एवं उभरते क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ

Chenari Drinking Water Project: पहाड़ी गांवों में लिफ्ट से होगी पेयजल आपूर्ति

Chenari Drinking Water Project: सदन में उठाया मुद्दा Sasaram। Chenari Drinking Water

GovindpureBhopal22feb : राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा में किया सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

GovindpureBhopal22feb : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री कृष्णा गौर

Love Birds Aviary : विदेशी पक्षियों से एवियारी हुआ गुलजार

Love Birds Aviary : डिप्टी सीएम ने मुकुंदपुर जू का किया निरीक्षण

Residential School Admission Exam: आवासीय विद्यालय में नामांकन परीक्षा आयोजित

Residential School Admission Exam: कक्षा 6 में प्रवेश हेतु दो घंटे चली

OperationCrackdown के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 879 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी OperationCrackdown जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के

Giridih Political Controversy: गिरिडीह में बाबूलाल मरांडी का कार्यक्रम प्रशासन ने रुकवाया

Giridih Political Controversy: आचार संहिता उल्लंघन के आरोप के बाद प्रशासन का

PrayagrajNews : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR, शिष्य मुकुंदानंद समेत 2 अन्य अज्ञात के भी नाम

PrayagrajNews : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर

ChhindwaraNews : तामिया में बस पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल, 3 की हालत गंभीर

संवाददाता – दिनेश नागवंशी ChhindwaraNews : मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के

Hazaribagh Municipal Election 2026: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज

Hazaribagh Municipal Election: हजारीबाग में नगर पालिका चुनाव की तैयारी तेज, मतदान

EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़: एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में रविवार

Anti Naxal operation : टॉप नक्सली कमांडर देवजी ने किया सरेंडर, सरकार ने बताया बड़ी सफलता

Anti Naxal operation : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा

Pak airstrike Afghanistan : पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 16 की मौत; TTP ठिकानों पर कार्रवाई का दावा

पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई